शुक्रवार, 4 मार्च 2022

हाइकु

 


त्रिनेत्रधारी

डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’

1

शक्ति अपार

माथ चंद्र मुकुट

भुजंग हार

2

त्रिनेत्रधारी

जग पालनहार

करो उद्धार

3

भक्त वत्सल

शैलसुता पूजती

अद्भुत रूप

4

वो जटाजूट

शीश गंगा बहाए

वो कालकूट

5

ढोल बजाते

शिव बारात चली

संगी भिन्नाते 

 

होली

1

वसन्त आया

पीली पगड़ी बाँधे

फागुन गाया

2

उत्सव होली

बहकते कदम

हवा अबीरी

3

गूँजे फगुवा

भंग की तरंग में

नाचे मनवा

4

फूलों की होली

बरसाने की गोरी

ग्वालों की टोली

5

करे ठिठोली

मदमस्तों की टोली

बसंती होली 



 

डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’

भोपाल

2 टिप्‍पणियां:

मार्च-अप्रैल 2026, अंक 69-70(संयुक्तांक)

  शब्द-सृष्टि मार्च-अप्रैल 2026, अंक 69 -70(संयुक्तांक)   परामर्शक की कलम से.... – ‘शब्दसृष्टि’ का प्रस्तुत अंक : विलंब की वजह .... – प्...