बुधवार, 26 जुलाई 2023

कजरी

 



मालिनी त्रिवेदी पाठक

अरे रामा सावन घटा घिर आई,

बदरिया कारी रे हारी।

 

मन मोर मयूरा डोले,

अमवा कोइलिया बोले,

ओ रामा ss…

अरे रामा महक रही फुलवारी

झूले रे राधा संग गिरधारी।

बदरिया कारी रे हारी।

 

अंग सोहे लहरिया धानी,

बन मोती चमके पानी,

ओ रामा ss…

 

अरे रामा पैरों में पायल बिजुरिया,

झूले रे राधा संग बनवारी।

बदरिया कारी रे हारी।

ओ रामा ss…

 

ऊँचे-ऊँचे पेंग चढ़ाए,

अम्बर तक चरण बढ़ाए,

ओ रामा ss…

अरे रामा सुनो कहत नरनारी,

आओ रे नीचे राधा बनवारी

बदरिया कारी रे हारी।

 

जमुना जल हो गया काला,

काली नाग से पड़ गया पाला,

ओ रामा ss…

अरे रामा जल में प्रदूषण भारी,

झूलें रे  कैसे राधा गिरधारी

बदरिया कारी रे हारी।

 


  

मालिनी त्रिवेदी पाठक

       वड़ोदरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मार्च-अप्रैल 2026, अंक 69-70(संयुक्तांक)

  शब्द-सृष्टि मार्च-अप्रैल 2026, अंक 69 -70(संयुक्तांक)   परामर्शक की कलम से.... – ‘शब्दसृष्टि’ का प्रस्तुत अंक : विलंब की वजह .... – प्...