हेमन्त
ऋतु
सुरेश
चौधरी
आनंद आगमन
संग' अंशुमान ईशान* है
रविप्रभा में
हरित दुकूल धारता
उद्यान है
भानु
का आतप अनजान है'
शीत का भान है
अहर्ता*
मृदु भान है सांध्य प्रभास* प्रतिमान है
ऋतु शीत है, धरा' तुहिन पोषित है, संगीत है
मकरंद सरोरुह* अर्जित है, भ्रमर गुंजित है
कलत्व*-
मुदित राग गुंजित है मदन ग्रषित है
मंजरी झूम
झूम पल्लवित है,
तन स्पंदित है
अनधीत्य*
निकट कंत है,
गलबहियाँ अनंत है
अरुणोदित क्षितिज
दिगंत है, आया हेमंत है
रूपसी
लिए रूप चहुंदिक पिय प्रतीक्ष्यन्त* है
पिय सी मधुर
शीत सूर्यकांति धरा
पर्यंत है
हेमंत
हिम हिरण्य* है, हिमांशु हिमाद्रि
हेम है
सित
शीत की'
शीतता में शीत शाश्वत प्रेम है
तोषित
तुषार तुहिन तट पर तरणि तके उद्वेग
मन
मोहित मुस्कान मदिर, मर्यादित मन वेग
कुछ
शब्दों का अर्थ
ईशान: भगवान,
अहर्ता: मीठी धूप, प्रभास: द्युति
सरोरुह: कमल,
कलत्व- संगीत, अनधीत्य: बारम्बार
प्रतिक्ष्यन्त :
प्रतीक्षा का अंत, हिरण्य : सोना, सित :सफेद
तरणि : सूर्य
सुरेश
चौधरी
एकता
हिबिसकस
56 क्रिस्टोफर रोड
कोलकाता
700046


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें