उद्बोधन
राजकुमार
शांडिल्य
प्रातः पूर्व दिशा में क्षितिज से निकली लालिमा
भर देती है नव उत्साह,उमंग और आशा ।।
शुद्ध हवा तथा निर्मल जल ,खाएँ सात्त्विक अन्न
स्वस्थ सुदृढ़ स्फूर्ति से भरा तन,
प्रफुल्लित हो मन ।।
सभी पाते उपयोगी वस्तुएँ तथा विविध अन्न
शारीरिक श्रम से पचता अन्न और देता पोषण।।
बुद्धि और श्रम से ही होती देश-समाज की उन्नति
राष्ट्र असुरक्षित तो शून्य धन-सम्पदा और शान ।।
राष्ट्र सर्वोपरि लक्ष्य से ही जीवन सफल हमारा
विश्व बन्धुत्व दया-धर्म-अहिंसा का सन्देश प्यारा।।
आधि-व्याधियों से पीड़ित रहते अकर्मण्य जन
जीवों, नदियों, पर्वतों का संरक्षण कर्तव्य हमारा।।
मादक द्रव्यों के सेवन में भी वे फंस जाते हैं
नशा सेवन से तन-धन की हानि,बढ़ता है क्लेश।।
घर-समाज सर्वत्र अपमान जहाँ करे प्रवेश
नव सृजन का अंकुर है अन्तःकरण में तुम्हारे।।
प्रकृति की शक्ति से ही होते फूल फल और छाया
मनुष्य जीवन मिला, मत हो तुम कभी निराश।।
शोभा नहीं देता कभी, मनुज को होना हताश
कभी न थकना, रुकना, सतत आगे ही बढ़ना।।
स्वेच्छा से नित्य भरो ऊंची उड़ान खुला है आकाश
प्रसन्न रहो सबके जीवन में भर दो प्रकाश।।
करो अद्भुत काम, जिससे हो देश का विकास
अध्ययन, चिन्तन, मनन से होता मार्ग प्रशस्त।।
राजकुमार शांडिल्य
हिन्दी प्रवक्ता
शिक्षा विभाग, चंडीगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें