1
दीप-झालर
संवाद
डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी काव्यांश
गीतिका छंद
(2122 2122 , 2122 212)
जगमगाती
झालरें जब,
रौशनी करने लगीं ।
देखकर
वो वर्तिका को,
दम्भ ये भरने लगीं ।।
देख
लो चहुँ ओर हम है ,
लुप्त तुम अब हो गईं ।
दूर
तम कैसे करो तुम ,
खुद तमस में खो गईं ।।
दीप
बोला झालरों से,
लाख तुम जलती रहो ।
जगमगाके
रँग बदलके,
तुम भले छलती रहो ।।
घट
कलश में शोभते हम,
जन्म हो या फिर मरण ।
मंदिरों
में नित्य हम ही ,
छू रहे प्रभु के चरण ।।
***
2
कुछ
ऐसी हो जाये दीवाली.....
(मुक्तछंद
)
मन
का कोना साफ करें हम ।
मन
से सबको माफ़ करें हम ।।
लटक रहे
जो अहं के जाले ।
जड़
से उनका नाश करें हम ।।
यूँ
बनी रहे मुखड़े की लाली ।
कुछ ऐसी हो जाए
दीवाली.......।।
धो
डालें कलुषित तन को हम ।
रखें
शांत विचलित मन को हम ।।
संबंधों
के नव परिधान पहन लें ।
पुरातन
को भी रखे सहेज हम ।।
रिश्तों की
झोली हो न खाली ।
कुछ ऐसी
हो जाए दीवाली.........।।
घोलें बताशे
वाणी में हम ।
प्रीत जगाएं
हर प्राणी में हम ।।
नेह सजाकर
ह्रदय-थाल में ।
गृह-लक्ष्मी का तिलक करें हम ।।
रहे न
माथा किसी का खाली ।
कुछ ऐसी
हो जाए दीवाली........।।
अपने घर
के साथ करें
हम ।
उन दीनों
का घर भी रोशन ।।
छाया जहाँ
है घोर अंधेरा ।
करें
दूर उनके
मन का तम ।।
दिल में
उनके हो खुशहाली ।
डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी काव्यांश
जबलपुर


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें