शनिवार, 7 नवंबर 2026

कविता

 



बहना कहाँ गई

कर्मवीर सिंह

भैया ढूँढ रहा बहन अब कहाँ गई,

ना बैठक ना दालान न जाने कहाँ गई।

 

एक जमाना हुआ करता था।

कई-कई बहनों का हर घर था।

तीजो रक्षा बन्धन आती,

भाई का उत्साह जबर था।

भाभी की अब ननद न जाने कहाँ गई।

 

बहना जब कम लिखी पढ़ी थी।

ऊँची सीढ़ियाँ नहीं चढ़ी थी।

कुनबा आगे बढ़े हमारा,

सबको इसकी फिकर पड़ी थी।

बहन ढूँढते लोग बेटियाँ कहाँ गई ॥

 

चौखट की पूजा बहना थी।

शुभ कारज आगे बहना थी।

नेग माँगती बड़ी झगड़ती,

भैया की लाडो बहना थी!

नही धियाना आज धियानी कहाँ गई ॥

 

भैया दोयज रक्षा बन्धन।

तीजो में होता सूनापन।

नवरातों में होगा कैसे,

बिन कन्याओं के पारायण।

हर घर से हर साल ये कन्या कहाँ गई ॥

 

लोक कवि-कर्मवीर सिंह

जालपुर बिजनौर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नवंबर 2026, अंक 77

  शब्द-सृष्टि नवंबर 2026, अंक 77 परामर्शक [प्रो. हसमुख परमार] की ओर से.... – प्रस्तुत अंक : दीपोत्सवी भेंट... संपादकीय – दीपावली – ‘घर वाप...